तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत , बाइक सवार घायल एक की मौत
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
कन्नौज ।कस्बा हसेरन के हसेरन नादेमउ मार्ग के एचपी गैस एजेंसी के आगे तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना लगते ही कई लोग एकत्रित हो गए। पहचानने पर उनके घर सूचना दी गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाइक सवार पिंटू पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम बनपुरवा अपने घर से हसेरन की तरफ आ रहा था। बाइक सवार ध्रुव सिंह पुत्र नवरत्न सिंह निवासी ग्राम बरौली से नादेमऊ की ओर जा रहा था। बाइकों की तेज रफ्तार से हादसा हो गया। दोनों आमने-सामने टकरा गए। ग्रामीणों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने बरौली गांव निवासी ध्रुव सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।