जांजगीर चांपा, 24 फरवरी,2022/ जिले के प्रभारी और गृह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विभाग के सचिव 24 और 25 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 24 फरवरी सायं 4:00 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर शाम 7 बजे जांजगीर पहुंचेंगे। वे शाम- 7:00 बजे से -7:30 बजे तक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मंडल अधिकारी से सर्किट हाउस में जिले की प्रगति के संबंध में चर्चा करेंगे। वे 25 फरवरी को सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर 12:30 से 1.30 बजे तक विकासखंड नवागढ़ में, दोपहर 3:00 से शाम 6 बजे तक विकासखंड बलौदा और अकलतरा में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। वे सायं 6:00 बजे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Post
हाई,हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2022, जिला, अनुविभाग, तहसील स्तर पर बोर्ड परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
Thu Feb 24 , 2022