बच्चों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मनाई गई सीता जयंती
फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में गुरुवार को चेतना सत्र में सीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विद्यालय प्रधान कुमार राजीव रंजन ने कहा कि हर साल सीता माता का जन्म फागुन मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है। मान्यतानुसार उसी दिन मिथिला के राजा जनक और उनकी पत्नी सुनयना के गोद में आई थी। वहीं बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर माता सीता को याद किया। इस मौके पर सहायक शिक्षक रिंकू कुमार पासवान ने स्टीव जोन्स केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। इस अवसर पर ललतमहबुब, रूकमनी देवी और अनंत पैकी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भी याद किया। इस मौके पर सैंकड़ों स्कुली बच्चे भी उपस्थित थे।
Next Post
बिहार:15 से 17 आयुवर्ष के किशोर एवं किशोरियों के लिए दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान
Thu Feb 24 , 2022
You May Like
-
3 years ago
उत्तराखंड: मंत्रियों की नजरें टकी अब विभागों पर