एनडीए गठबंधन से निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के समर्थन में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी आएंगे अतरौलिया
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ एनडीए गठबंधन से 343 अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के समर्थन में भोजपुरी स्टार, उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज तिवारी का आगमन आज दिनांक 26 फरवरी 2022 दिन शनिवार को दिन में तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक के बगल में स्थित मैदान में होगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विवेक कुमार जायसवाल ने दिया।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल रिपोर्ट 9452717909