महंत बंसी पुरी को बिहारी पुरी मठ काशी का महंत बनाए जाने पर नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पिहोवा संवाददाता – विकल चौबे।

समारोह में संत महात्माओ सहित खेल मंत्री संदीप सिंह सहित अनेक लोगों ने की शिरकत।

पिहोवा, 27 फरवरी :- श्री दक्षिणा काली पीठ माडल टाऊन के महंत बंसी पुरी को बिहारी पुरी मठ काशी (बनारस) का मुख्य महंत बनाए जाने पर नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनेक संत महात्माओं, नगरवासी सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व समाजसेवी लोगों ने महंत बंसी पुरी का फूल मालाओं से भव्य अभिनंदन किया। समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री स. संदीप सिंह व उनके भाई लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महंत बंसी पुरी जी महाराज का फूल मालाओं से अभिनंदन किया आशीर्वाद प्राप्त कर किया। महंत बंसी पुरी ने कहा कि उनका पृथुदक नगरी पिहोवा से उनका विशेष लगाव रहा है। वे पिछले 40-45 वर्षों से पिहोवा रह रहे हैं। विभिन्न मंदिरों व मठों के महंत बनाए जाने के पश्चात भी वे पिहोवा में ही निवास करते हैं क्योंकि महाभारत युद्ध भूमि कुरुक्षेत्र के पास बसी एक ऐसी नगरी जहां से पितरों को मुक्ति मिलती है। यह देव भूमि युग युगांतरों से मृत आत्माओं की सदगति एवं शांति के लिए शास्त्रों व पुराणों में वर्णित रही है। मुख्यातिथि खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गुरू ओर शिष्य का अटूट रिश्ता होता है। महंत बंसी पुरी ऐसे संत महापुरूष है जिन्होंने लोगों के के नास्तिक जीवन को आस्तिक बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे संत महात्मा किसी भगवान से कम नही होते। उन्होंने महंत बंसी पुरी को बिहारी पुरी मठ का महंत बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी व आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत बंसी पुरी ने खेल मंत्री संदीप सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर संगमेश्वर महादेव मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी, महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी शांतानंद, महंत रोशन पुरी, महंत भीम पुरी, स्वामी कर्ण पुरी, स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी, संत शिरोमणि आत्मविभोर पुरी, स्वामी चमन गिरी, महंत लाल गिरी, स्वामी अनूप गिरी, दि. रंगनाथ पुरी, स्वामी खटवांग पुरी, स्वामी अभिषेक पुरी, विपिन काहड़ा, एडवोकेट अक्षय नंदा, राकेश पुरोहित, सुशील गुप्ता, सुनील सिंगला, विकल कुमार चौबे, अवतार वालिया, राकेश, दिनेश तिवारी, गोपाल कौशिक, पराग धवन, बलदेव गर्ग, जोनी गर्ग, शांति गुलाटी, पंकज, केशव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पिहोवा में महंत बंसी पुरी का अभिनंदन करते संत महात्मा एवं खेल मंत्री संदीप सिंह व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा वह अमूल्य धन है जो कभी समाप्त नहीं होता : विक्रांत अग्रवाल

Sun Feb 27 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शूटिंग व स्केटिंग रेंज विद्यालय के मुख्य आकर्षण। कुरुक्षेत्र,27 फरवरी :- कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो… यह उद्गार सहारा इंटरनेशनल स्कूल शाखा के उद्घाटन अवसर पर स्कूल के निदेशक विक्रांत […]

You May Like

Breaking News

advertisement