उत्कृष्ट खोज के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमण के उत्कृष्ट खोज के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। वहीं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साथ युक्रेन में फंसे भारतीयों के सुरक्षित वापस लौटने तथा विश्व में शांति व्यवस्था स्थापित होने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। वहीं दूसरी ओर दो साल के बाद मध्यान भोजन शुरू होने पर बच्चों ने खुशी जाहिर की। मौके पर प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि 28 फरवरी 1963 को डा राजेंद्र प्रसाद की मृत्यु पटना के सदाकत आश्रम में हुई थी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना है। वहीं संथाली भाषा में सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट के स्वयं सेवक चार्लेस किस्कू ने भी अपनी विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों बच्चों के साथ साथ रसोइया आरती देवी,लखन मुरमू, लुखी देवी, चन्दन हेम्बर्म ,शैला सोरेन, साहेबराम मुर्मू उपस्थित थे।
You May Like
-
1 month ago
दिव्यांश मोंगा के जन्मदिन के उपलक्ष कराया सत्संग