मोगा: कैप्टन
निकाय चुनाव : वोटिंग हुई संपन्न
मोगा: 14 फरवरी आज निगम चुनाव हेतु वोटिंग का कार्य संपन्न हुआ। प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों अनुसार शहर में बहुत ही अमन शांति के साथ वोटिंग हुई। उक्त चुनाव हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग की बहुत ही सतर्कता रही। इस प्रकार शहर में कहीं से भी अनुशासनिक घटना का समाचार नहीं मिला। वोटरों एवं प्रत्याशियों ने अमन एवं शांति से वोटिंग होने उपरांत सुख का सांस लिया।कयों कि प्रदेश के अन्य इलाकों में राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं झपटें/तकरार भी हुई। वोटिंग होने से प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य इ वी एम मशीनों में बंद हो गया जो 17 फरवरी को चुनाव परिणाम सामने आने से, देखते हैं किस किस के सपने होंगे साकार एवं शहर में किसकी होगी सरकार।