कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर की बी सर्टिफिकेट की परीक्षा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर की बी सर्टिफ़िकेट की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में विभिन्न संस्थानों के 416 कैडेटस ने परीक्षा दी। गौरतलब है कि एनसीसी विश्व सबसे बड़ा यूनिफ़ोर्म वाला संगठन है। एनसीसी में 14 लाख से अधिक कैडेटस शामिल है। एनसीसी में तीन स्तर की परीक्षा ली जाती है तथा बी सर्टिफिकेट की परीक्षा मध्यम स्तर की परीक्षा होती है। इस परीक्षा में कैडेट्स की लिखित परीक्षा के साथ-साथ ड्रिल की परीक्षा भी ली जाती है। लिखित परीक्षा में सामान्य विषयों के साथ-साथ सेना के विषय, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, मानचित्र पाठन आदि विषय आते हैं।
इस अवसर पर परीक्षा में 14 हरियाणा यमुनानगर के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल अजय कौशिक और उनकी टीम मौजूद रही। परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता रखने के लिए दूसरी बटालियन का स्टाफ़ परीक्षा लेता है। इस परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सभी सुविधाएँ प्रदान की गई। परीक्षा में विभिन्न संस्थानों के एनसीसी अधिकारी, 10 हरियाणा बटालियन का स्टाफ़ भी उपस्थित रहा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ़्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने बताया की इस परीक्षा में आए सभी कैडेटस एवं सभी स्टाफ़ के लिए भोजन और जलपान का प्रबंध भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के हर गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए नया प्राकृतिक खेती विभाग बनाने की योजना : दलाल

Sun Mar 6 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बजट में प्राकृतिक खेती के लिए अलग से राशि का किया जाएगा प्रावधान।प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गुरुग्राम में ऑर्गेनिक मंडी बनाने की योजना। प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती के लिए खोले जाएंगे प्रशिक्षण केन्द्र।8 मार्च को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में […]

You May Like

Breaking News

advertisement