हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र शाहाबाद :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव ढग़ाली स्थित सीकरी फार्म में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक एंव एमडी कर्ण सीकरी ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास और समाज के प्रति उनके बलिदान के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। महिलाए कुशल प्रबंधक होती है फिर चाहे वे वर्किगं वुमेन हो या ग्रहणी महिलाओं के शिक्षित होने के चलते आज वे स्वाबलंबी ओर आत्मनिर्भर बन चुकी है। हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को तवज्जो देते हुए उन्हें शिक्षित करने पर जोर देना होगा। प्रबंधक कर्ण सीकरी धर्मपत्नी यशिका आहूजा ने भी महिलाओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर रेशो देवी, कृष्णा देवी, रूसम देवी, परमजीत, मनजीत, भगवती, अंगूरी देवी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सीकरी फार्म प्रबंधक कर्ण सीकरी महिलाओं को सम्मानित करते हुए।