तिर्वा हसेरन कन्नौज
हसेरन
पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन मे दी आहुतियां।
तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
कस्बा हसेरन के सदर बाजार प्राचीन शिव मंदिर पर पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम किया गया। मां गायत्री महायज्ञ हवन कुंड में वैदिक विधि विधान वैदिक मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन किया गया। हवन में आहुतियां दी गई। कस्वा के कई लोगों ने भाग लिया। गायत्री परिवार से आयी बहन लक्ष्मी, गीता, शशि ,रिया ने वैदिक विधि विधान से हवन पूजन प्रारंभ करवाया। गायत्री मंत्र उच्चारण कर सभी ने आहुति दी। गीता ने बताया गायत्री मंत्र का उच्चारण करें । उन्होंने बताया आज की युग में गौमाता की स्थिति दयनीय है। गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वही गंगा को भी मां कहा जाता है। कहीं न कही हम लोग भी गायों को छोड़ देते हैं। पाप के भागीदार बन जाते हैं। गाय को पाले । हम सभी संकल्प लें गौमाता की सेवा करते रहे ।हम बदलेंगे युग बदलेगा , एक बनेगा नेक बनेगा , नया सवेरा नई कीर्ति। वैदिक मंत्र उच्चारण कर हवन कुंड में आहुति दी गयी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रसादी वितरण की गई। इस मौके पर सचिन मिश्रा , बबलू , हलचल , अंकुर गुप्ता , कुलदीप गुप्ता , सुशील मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में माताएं बहने उपस्थिति रही।