पेंटिंग बनाकर मनाया गया महिला दिवस फारबिसगंज
(अररिया) फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज बीएड प्रभाग में मंगलवार को महिला दिवस के अवसर पर के छात्र व अध्यापकों ने अपनी पेंटिंग के जरिए महिला दिवस को मनाया।महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके शोषण को भी दिखाया गया। साथ ही साथ महिला के बढ़ते हुए कदमों का भी चित्रण किया गया। अलका, मोनिका, रितु, साक्षी, दीक्षा, नेहा, दिव्या, तुलिका, स्नेहा मलिक, भारत भारती, श्रावणी, आदि ने पेंटिंग्स बनाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाया। यह आयोजन ऑनलाइन क्लास के जरिए हुआ। कला शिक्षक बीएड प्रभाग राजेश कुमार के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि एनएसएस फारबिसगंज काँलेज की भी सराहनीय भूमिका रही।