बिहार: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका रेणु वर्मा सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका रेणु वर्मा सम्मानित फारबिसगंज (अररिया) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण व उनकी हर क्षेत्र में उपलब्धियो पर चर्चा हुई। उषा सिलाई सेंटर फैंसी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका रेणु वर्मा मौजूद थी। सेन्टर की डायरेक्टर सविता ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महिला अधिकारों की हिमायती व इनके हक में अपनी आवाज बुलंद करने वाली समाजसेविका रेणु वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेणु वर्मा ने कहा कि समाज व देशहित में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां आसमान छू रही हैं। समाज के अंतिम पायदान में कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो चकाचौध से दूर समाज की कुरीतियों को दूर करने में लगी हैं। मौके पर शिवानी सिंह, संगीता दास समेत अन्य अतिथि मौजूद थी। सविता ने कहा कि इस सेन्टर से महिलाएं अपना भविष्य संवार रही है। यहां हर क्षेत्र की महिलाओं को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। यहां दूर-दराज के गांव की लड़कियां हुनर सीख रही हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के पूनम कुमारी सम्मानित

Wed Mar 9 , 2022
महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के पूनम कुमारी सम्मानित। राजीव यादव, रानीगंज। अररिया जिला न्यायालय में महिला दिवस के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नेहरु युवा केंद्र के रानीगंज की प्रखंड समन्वयक पूनम कुमारी को सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने को लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement