छात्राओं को महिला सशक्तिकरण का पढ़ाया पाठ दी जानकारी
कन्नौज । कन्नौज नगर मे भ्रमण के दौरान एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो पुलिस ने गोमती देवी इंटर कॉलेज कन्नौज मे भ्रमण कर रही महिलाओं छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान से अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबर विमेन पावर लाइन 1090 यूपी 112 ऑपरेशन कवच के बारे में अवगत कराया। वहीं वर्तमान में चल रहे कोविड-19 संक्रमण से बचाव व सामाजिक दूरी के बारे में भी जानकारी दी। संक्रमण का बचाव करें घर से बाहर निकलते समय मुख पर मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें।