उतराखंड की जनता ने कांगेस के सभी वादों को नकारा!

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बहुमत के साथ जीत का दावा करने वाली कांग्रेस एक बार फिर फेल साबित हुई। मतगणना के शुरूआती रूझानों के साथ ही भाजपा बढ़त बनाती चली गई। दोपहर तक भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई थी। लेकिन खास बात ये है कि कांग्रेस ने प्रदेश में इस चुनाव के जरिए वापसी के लिए कई वादे किये थे, लेकिन जनता ने सभी वादों को नकारते हुए भाजपा को एक बार फिर सत्ता की चाभी सौंपी।

कांग्रेस ने 2 फरवरी को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया था। खुद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देहरादून पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को जारी किया था। कांग्रेस के इस प्रतिज्ञा पत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे शामिल किए. पत्र जारी करते कांग्रेस ने कहा था कि इस घोषणा पत्र को प्रतिज्ञा पत्र इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका मतलब है कि इसमें लिखी एक-एक बात को पूरा किया जाएगा। लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस के वादों को जनता ने नकार दिया।

चार धाम, चार कामः कांग्रेस ने अपना चुनावी कैंपेन चार धाम, चार काम के नाम से चलाया. वैसे तो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई अहम बिंदु रखे, लेकिन कांग्रेस ने अपने चार बड़े कामों को ज्यादा प्रोजेक्ट किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने प्रतिज्ञा पत्र में खासतौर से चार बड़े काम करने का वादा किया है। इन चार काम में कांग्रेस ने महंगाई, रोजगार, गरीब परिवारों की मदद और गांव-गांव तक सुविधाओं को पहुंचाने का वादा किया है. ये है कांग्रेस के चार धाम, चार काम।

चुवान में किए कांग्रेस के वादे

पहला काम: गैस सिलेंडर को ₹500 से ऊपर ना जाने देने का वादा।

दूसरा काम: चार लाख युवाओं को गारंटी के साथ रोजगार देने का वादा।

तीसरा काम: सालाना 5 लाख गरीब परिवार को ₹40 हजार का आर्थिक मदद का वादा।

चौथा काम: स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का वादा।

कांग्रेस ने रोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा को मुद्दा बनाते हुए उत्तराखंड के चुनाव में भुनाने की कोशिश की. लेकिन बावजूद इसके उत्तराखंड की सत्ता पर वापसी नहीं कर सकी। नतीजन उत्तराखंड की सत्ता एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा को देने वाली जनता ने भाजपा को एक बार फिर मौका दिया और कांग्रेस के बड़े नेता एक बार फिर अपनी किरकिरी कराते नजर आए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ:भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिला है - योगी आदित्यनाथ

Thu Mar 10 , 2022
उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर मोदी-योगी के डबल इंजन से ही सरकार चलने का फैसला कर लिया है। 268 प्लस सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा की जीत निश्चित हो गई है। योगी आदित्यनाथ भाजपा के लखनऊ दफ्तर पहुंच कर भाजपा कार्यालय पहुंच कर जमकर गुलाल उड़ाया।योगी ने कहा- […]

You May Like

Breaking News

advertisement