**शंकर प्रसाद साह पुनह अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित
अररिया
अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली का सत्र 22 से 25 का चुनाव मध्यप्रदेश भोपाल के भारत रेजिडेंसी होटल अशोका गार्डन में संपन्न हुआ । पूर्वत श्री रमेश साहू विदिशा अध्यक्ष, श्री आरके साहू सागर राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री तो वही श्री शंकर प्रसाद साह बिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । भारत रेजिडेंसी में समस्त अखिल भारतीय स्तर से मताधिकारी सदस्यों ने उपस्थित होकर दिनांक 6 /3 /2022 को मतदान में अपना हिस्सा लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न करने में अपनी भागीदारी दी !वही नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा शंकर प्रसाद साह ने कहा की पूर्वक मुझे बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल का दायित्व निर्वाहन करने का मौका दिया गया एवं चुनाव स्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रमेश साहू एवं समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र पुष्पमाला एवं प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया ! श्री शंकर प्रसाद साह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर साहू वैश्य समाज में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है !श्री साह को हर्षित हो बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ,संजीव कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष अशोक साह ,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र साह,प्रदेश सचिव अरुण कुमार निराला, ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सावन सागर ,सचिव अधिवक्ता राहुल रंजन, महिला प्रदेश अध्यक्षा पूनम देवी, युवा महिला अध्यक्षा डॉक्टर स्वाति प्रिया , अररिया जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कृष्णा कुमार ,नीरज पिंटू , नीरज साह, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुशांत कुमार साह, रजत रंजन ,बैजनाथ साह, फारबिसगंज ड्रग एसोसिएशन के अवधेश साह, सुनील साह, पप्पू साह, ललित साह,अनुपमसाह,शुभम साहआदि सैकड़ों साहू समाज के जनों ने हर्ष व्यक्त कर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।