तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी
जीत की खुशी में डूबे कार्यकर्ता , होली से पूर्व भगवा होली खेली।
तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
कस्बा हसेरन मे भाजपा समर्थकों का कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी । डीजे की धुन पर कार्यकर्ता थिरते दिखाई दिए। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाने पर लोगों ने जमकर पसीना बहाया। समर्थकों द्वारा भाजपा की विजय रथ अभियान ने जनपद में तीनों सीटें जीती। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर व तिराहे पर डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नाच गाने के साथ खुश दिखाई दिए। होली से पूर्व भगवा होली के साथ लोग अबीर गुलाल लगाए नजर आए। भाजपा की सरकार बनने पर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। आपस में रंग लगा कर एक दूसरे से खुशी जाहिर करते हुए जय भाजपा तय भाजपा विजय भाजपा का नारा लगाया। योगी मोदी के नाम की जय घोष रही। लोगों ने डीजे की धुन पर हर-हर मोदी घर-घर योगी के नारे लगाते हुए खुशी व्यक्त की।