ब्रह्माकुमारीज के ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा सड़क सुरक्षा जागृति लाने के लिए सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल रैली निकाली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 14 मार्च :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की इंचार्ज बी.के. सरोज बहन ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारण रोजाना कितने युवा मौत का शिकार हो जाते हैं, जिसे रोकने के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसी श्रृंखला में ब्रह्माकुमारीज के ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा सड़क सुरक्षा जागृति लाने के लिए देशभर में सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल रैलियां निकाली जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र से आज सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसे सेवा केंद्र की इंचार्ज बी.के. सरोज बहन और बी.के. राधा बहन ने झंडा दिखा कर रवाना किया। बी.के. राधा बहन ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से हुई है और समापन दिल्ली में होगा। यह यात्रा का देश में करीब 25 हजार किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है और इसमें 100 रैलियां निकाली जानी है। हमारा उद्देश्य इस कार्यक्रम से दूसरे की भावना को सम्मान देते हुए सुखी रहें और सब को सुखी रखे हैं। आज की बाइक रैली कुरुक्षेत्र से मिर्जापुर, पबनावा आदि गांवों से होते हुए गांव कौल के बाबू अनंत राम जनता कॉलेज में पहुंची। इस रैली में सर्व बी.के. ऋषि पाल, भगत राम, दिलबाग सिंह, कृष्ण कुमार, गौरव, सुरेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, कृष्ण रावत, रघुवीर सिंह, मास्टर रघुवीर सिंह, बीके पूजा, अनु, हीरा देवी, ममता देवी आदि बाइक रैली में सम्मिलित हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:बाइक सवार दंपति के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

Tue Mar 15 , 2022
तिर्वा इंदरगढ़ कन्नौज बाइक सवार दंपति के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम , पुलिस जांच में जुटी तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻👇👇👇👇👇👇✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 कन्नौज।हसेरन क्षेत्र मे बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद पल्सर सवार लुटेरे तेज रफ्तार भरकर वहां […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us