तिर्वा कन्नौज
कन्नौज
गेस्ट हाउस की दीवार तोड़ी , दरवाजे की कुंडी खोल की चोरी , की शिकायत।
तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
कस्बा हसेरन के खढनी हसेरन मार्ग पर बने श्री राम गेस्ट हाउस के पीछे की दीवाल आज रात मे तोड़ दी। जानकारी होते ही इसकी सूचना यूपी 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
कस्बा निवासी सुनीता चौहान पत्नी सर्वेश चौहान ने सड़क किनारे हसेरन खढनी मार्ग पर श्री राम गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया था। गेस्ट हाउस के पीछे खडी दीवालों को आधी रात में तोड़ दिया गया। अराजक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने का काम किया गया। वही गेस्ट हाउस मालिक सुनीता चौहान ने बताया पड़ोस के लोगों द्वारा सूचना दी गई गेस्ट हाउस के पीछे की दीवाल तोड़ी जा रही है। जैसे ही वह छत पर गई तो देखा लोग उन्हें धमकी देकर भाग रहे थे। बीती रात में ही इसकी सूचना उन्होंने यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया प्रार्थना पत्र इंदरगढ़ थाने में पहुंचकर दिया गया है।