गांव गांव जल संरक्षण एवं जल संचय के स्रोतो की गई सफाई

जांजगीर-चांपा, 15 मार्च,2022/ महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 7 से 13 मार्च तक आइकॉनिक वीक के रूप में मनाया गया, जिसमें विगत शनिवार 12 मार्च को जिले के गाँव गाँव में जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं उनके रखरखाव करते हुए उनको संरक्षित करने को लेकर जनभागीदारी से श्रमदान करते सफाई अभियान चलाया गया। स्वैच्छिक से किये गए जलस्रोतों की सफाई में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ महिला श्रमिक, स्व सहायता समूह की दीदियाँ, एसबीएम की स्वेच्छाग्राहियों एवं ग्रामीण शामिल हुए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गाँव गाँव में जनभागीदारी से अभियान चलाकर सफाई कराने कहा गया। जिपं सीईओ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गांव में  योजनांतर्गत बने जल संरक्षण एवं जल संचय के स्रोतो की सफाई के लिए  स्वैच्छिक आधार पर श्रमदान एवं हुए सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महिला जनप्रतिनिधियो के द्वारा किया गया। ग्राम अथवा ग्राम पंचायत स्तर पर महात्मा गांधी नरेगा महिला श्रमिकों द्वारा तालाबों, झीलों, नालों और अन्य जल निकायों की सफाई की गई जिसकी थीम ‘‘‘बेहतर भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित करें’’ के नाम से किया गया।
जलस्रोतों की सफाई में महिलाओं की भूमिका
बेहतर भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित करना की थीम में महिलाओं की भागीदारी रही। इसमें ग्राम पंचायत खिसोरा जनपद पंचायत बलौदा में अभियान चलाकर तालाब की सफाई की गई। जिसमें सरपंच, पंच, ग्राम रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह आदि महिलाओं ने हिस्सेदारी निभाई। मड़वा ग्राम पंचायत में रामसागर तालाब में अभियान चलाकर स्वेच्छा से लोगों ने भागीदारी निभाई। इसके अलावा इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत पचेड़ा के सरपंच की अगुवाई में अभियान चलाकर सफाई की गई। जनपद पंचायत अकलतरा, पामगढ़, मालखरौदा, सक्ती, जैजैपुर, बम्हनीडीह, डभरा की ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया।

जांजगीर, दिनांक 14/03/2020          मुख्य कार्यपालन अधिकारी  
  जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोठान की नियमित रूप से करें मॉनीटरिंग, बनाएं मल्टीएक्टिविटी सेंटर

Tue Mar 15 , 2022
जांजगीर-चांपा, 15 मार्च,2022/ सोमवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की बैठक लेकर गोठान की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए और गोठान में बनने वाले सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा।जिपं सीईओ […]

You May Like

Breaking News

advertisement