भाजपा आईटी सेल की मेहनत लाई रंग, कन्नौज, तिर्वा और छिबरामऊ विधानसभा में फिर खिला कमल।
✍️ प्रशांत कुमार त्रिवेदी
कन्नौज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हो या फिर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी के साथ साथ MIM के ओवैसी हो । इन लोगों के अंदर हमेशा भाजपा आईटी सेल का डर व्याप्त रहता है। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा आईटी सेल कन्नौज के जिला संयोजक अभिषेक पाण्डेय ने जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत और लोकसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक जी के नेतृत्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभिषेक पाण्डेय को पार्टी संगठन ने 3 जुलाई 2018 को पहली बार आईटी सेल कन्नौज का प्रमुख बनाया था लेकिन अभिषेक पाण्डेय की लोकसभा चुनाव 2019 में कार्यकुशलता देखकर 5 जुलाई 2021 को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई। पाण्डेय जी के नेतृत्व में आईटी सेल कन्नौज का बूथ स्तर तक गठन किया है। इस विषय की प्रदेश स्तर तक सराहना होती है। अब भाजपा आईटी सेल कन्नौज की टीम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है।