तिर्वा कन्नौज: विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने मनाई रंग बिरंगी होली , अबीर गुलाल मे रंगे विद्यार्थी

तिर्वा कन्नौज

विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने मनाई रंग बिरंगी होली , अबीर गुलाल मे रंगे विद्यार्थी।

तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

हसेरन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालयों मे विद्यार्थियों ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली मनाई। रंग बिरंगी रंगों के साथ एक दूसरे रंगे नजर आए। छात्र-छात्राओं ने अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। क्षेत्र के बरौली प्राथमिक विद्यालय की छात्र छात्राओं ने अवकाश होने के बाद होली का पावन पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने बताया हमारे साथ पढ़ रहे सहपाठियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के अध्यापक भी होली के रंग में नजर आए। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के चेहरों पर अबीर गुलाल लगाया। अध्यापकों ने सभी छात्र छात्राओं को होली पर्व की बधाई दी। शिक्षामित्र केपी राजपूत ने बताया हम सभी ने छात्र छात्राओं के साथ रंग बिरंगी होली मनाई। छात्रों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के सभी बच्चे होली के रंग में रंगे दिखाई दिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: दालों की तकनीकी खेती कर कमाए लाभ , बैठक के दौरान दी जानकारी

Thu Mar 17 , 2022
तिर्वा कन्नौज दालों की तकनीकी खेती कर कमाए लाभ , बैठक के दौरान दी जानकारी। तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 हसेरन। हसेरन क्षेत्र के खरगपुर गांव में किसानों के साथ बैठक की ।सभी किसानों से दालों की तकनीकी खेती के बारे में अवगत कराया। तकनीकी खेती करने से लाभ […]

You May Like

advertisement