श्रीमद भागवत गीता में है हर समस्या का समाधान: वैशाली।

श्रीमद भागवत गीता में है हर समस्या का समाधान: वैशाली।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

अंडर ट्रेडिंग आईएएस वैशाली सिंह ने किया 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ।
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का लोटस ग्रीन सिटी में 21 फरवरी तक होगा आयोजन।
महिलाओं ने लिया कलश यात्रा में भाग।

कुरुक्षेत्र 15 फरवरी :- अंडर ट्रेनिंग आईएएस वैशाली सिंह ने कहा कि पवित्र ग्रंथ श्रीमद भागवत गीता में हर समस्या का समाधान निहित है। इसलिए प्रत्येक मानव को पवित्र ग्रंथ गीता को अपने जीवन में धारण करना चाहिए, जो व्यक्ति पवित्र ग्रंथ गीता को अपने आदर्शों को अपनाएंगा वह निश्चित ही अपना मुकाम हासिल करेगा।
वे गत देर सायं लोटस ग्रीन सिटी एवं भक्तजनों द्वारा आयेाजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थी। इससे पहले अंडर ट्रेनिंग आईएएस वैशाली सिंह,आरडब्लयूए के प्रधान राममूर्ति शर्मा, डा. आनन्द,राजन, राजबाला ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और भगवान श्री कृष्ण की आरती का गुणगान किया तथा परम्परा अनुसार शुभारंभ अवसर पर पूजा अर्चना की।
अंडर ट्रेनिंग आईएएस वैशाली सिंह ने कहा कि इस महान ग्रंथ गीता में जीवन की वास्तविकता और मनुष्य धर्म से जुड़े उपदेश दिए गए हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलता या फिर विपत्ति के समय हमें बहुत परेशान हो जाते हैं। कई लोग तो गुस्से में अपना आपा खो बैठते हैं या फिर अपनी समस्याओं से विचलित होकर भाग खड़े होते हैं, ऐसे में गीता में लिखे गए यह उपदेश हमारी सारी समस्याओं का चुटिकयों में हल कर देते हैं और हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं साथ ही सफल जीवन की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश सुनाए थे जिसे सुनकर अर्जुन को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वहीं यह गीता का उपदेश युद्ध भूमि में खड़े अर्जुन के लिए नहीं था बल्कि यह सम्पूर्ण मानव जाति के लिए हैं और यह उपदेश एक तरीके से लोगों के जीवन में सफलता पाने के लिए अचूक मंत्र भी है।
उन्होंने बताया कि गीता सार में यह भी उपदेश दिया गया है कि मनुष्य को पहले खुद का आकलन करना चाहिए और खुद की क्षमता को जानना चाहिए क्योंकि मनुष्य को अपने ‘आत्म-ज्ञान की तलवार से काटकर अपने ह्रदय से अज्ञान के संदेह को अलग कर देना चाहिए। जब तक मनुष्य खुद के बारे में नहीं जानेगा तब तक उसका उद्धार नहीं हो सकता है। वहीं जब मनुष्य सभी सांसारिक इच्छाओं का त्याग करके बिना फल की इच्छा के कोई काम करता है तो उस समय वह मनुष्य योग मे स्थित कहलाता है। और जो मनुष्य मन को वश में कर लेता है, उसका मन ही उसका सबसे अच्छा मित्र बन जाता है, लेकिन जो मनुष्य अपने मन को वश में नहीं कर पाता है, उसके लिए वह मन ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। वहीं जो मनुष्य अपने अशांत मन को वश में कर लेते हैं, उनको परमात्मा की प्राप्ति होती है और जिस मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है उसके लिए सुख-दु:ख, सर्दी-गर्मी और मान-अपमान सब एक समान हो जाते हैं।
प्रसिद्घ कथावाचक पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने कहा कि गीता सार में भगवान श्री कृष्ण ने यह बात कही है कि इंसान के लिए किसी भी तरह की अधिकता घातक साबित हो सकती है। जिस तरह संबंधों में कड़वाहट हो या फिर मधुरता, खुशी हो या गम, हमें कभी भी अति नहीं करनी चाहिए। जीवन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। जब तक मनुष्य के जीवन में संतुलन नहीं रहेगा वह सुख से अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकेगा अर्थात मनुष्य को जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज करने से बचना चाहिए और अपनी जिंदगी में संतुलन बनाकर रखना चाहिए।
प्रसिद्घ कथावाचक पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने कहा कि लोटस ग्रीन सिटी निवासियों और भक्तजनों की तरफ से 14 फरवरी से 21 फरवरी 2021 तक चलने वाले इस श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में सायं 3 बजे से लेकर 6 बजकर 30 मिनट तक लोटस ग्रीन सिटी के बी ब्लॉक के पार्क में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ का भी आयेाजन भी किया जाएगा। गौगीता गायत्री सतसंग सेवा समिति द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, लोटस ग्रीन सिटी के प्रधान पंडित राममूर्ति शर्मा, सौरभ चौधरी, डा. आनन्द सिंह, राजबाला, गोबिन्द तिवारी, बाल कृष्ण शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्राओं ने तीर्थ के मंदिर परिसर तथा मूर्तियों की सफाई की।

Mon Feb 15 , 2021
केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किये काम्यकेश्वर तीर्थ के दर्शन और चलाया स्वच्छ्ता अभियान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 छात्राओं ने तीर्थ के मंदिर परिसर तथा मूर्तियों की सफाई की। कुरुक्षेत्र, 15 फरवरी :- देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement