विधि-विधान के साथ होलिका दहन
रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
जालौन जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों में गुरूवार की रात्रि 9.8 बजे से लेकर रात्रि 10.18 बजे तक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका का दहन किया गया। इसी के साथ लोगों ने परंपरागत एवं उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को रंगों की होली खेली जाएगी।
करीब दो साल बाद कोविड के प्रतिबंध हटने के साथ इस बार रंगों के महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। कोंच नगर में शुभ मुहुर्त में अनेक जगहों पर चौराहों से लेकर मोहल्लों व कॉलोनियों से लेकर अन्य स्थानों पर होलिका दहन हुआ। युवाओं और बुजुर्गों द्वारा होलिका दहन परंपरा के साथ किया गया। इसके बाद शुक्रवार को रंगो के साथ होली मनाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन के साथ रंग पर्व की मस्ती छाई रही। । होलिका दहन को लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।