![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220319-WA0028-1024x508.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
कुरुक्षेत्र, 19 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी हरिद्वार से थानेसर के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर पूर्व विधायक एवं उनके परिजन को सांत्वना दी व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि गुप्ता श्री जयराम विद्यापीठ से कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। विद्यापीठ के ट्रस्टी भी हैं। इस अवसर पर अमन गुप्ता, रूचि गुप्ता व विवेक गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के निवास पर शोक व्यक्त करते हुए।