तिर्वा कन्नौज
कन्नौज उत्तर प्रदेश
जमीनी विवाद पारिवारिक कलह से हुआ झगड़ा , वृद्ध के आई चोट उपचार के दौरान मौत।
तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन । पारिवारिक जमीन कल होने से घर मे लड़ाई झगड़ा होने लगा। घर के लोग आपस में एक दूसरे से लड़ने लगे। आपसी झगड़े में वृद्ध घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वही घर के सभी सदस्य मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
हसेरन क्षेत्र के पूर्वा दानी गांव मे बीती रात करीब 7 बजे पुत्तू लाल उम्र 80 वर्ष पुत्र रोहन सिंह विवाद में घायल होने से मौत हो गई। पिता रामकुमार पुत्र ध्रुव सिंह मे जमीनी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। पुत्तू लाल बीच-बचाव करने पहुंचे। रामकुमार ने पुत्तू लाल पर खुरपी से बार कर दिया जिससे वृद्ध घायल हो गए। लड़ाई झगड़े की वजह पारिवारिक कलह व जमीन बताई जा रही है। बेटे ने पिता के ऊपर खुरपी से वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कन्नौज जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं इसकी सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस वहीं जांच में जुट गई।
गांव पहुंचे क्षेत्राधिकारी , जांच पड़ताल की
तिर्वा क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ,थाना प्रभारी रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया मामला पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।