महिला के साथ मारपीट के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
कन्नौज ,,दबंग शोहदों ने घर मे अकेली महिला को दबोच लिया। महिला का आरोप है की दबंगो ने बारी बारी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बुरी तरह मारा पीटा। इतना ही नही महिला के 10 वर्षीय देवर को भी दबंगो ने इतनी बुरी तरह पीटा की उसका दांत टूट गया। न्याय की फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है।
👉 *पीड़ित महिला ने दी कोतवाली ** में तहरीर*
दुष्कर्म का यह मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की महिला का कहना है की सुबह तड़के गांव के पिंटू व सोनू घर मे घुस आये। दोनों ने सो रही महिला को पहले जगाया उसके बाद तमंचे के बल पर जबरन बारी बारी गलत काम किया। पीड़िता की चीख सुनकर जब उज़के ससुरालीजन आये तो दोनों भाग गये। पीड़िता के ससुर का कहना है की जब ससुरालीजन कोतवाली आने के लिये निकले तो दोनों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा और पुलिस के पास न जाने की धमकी दी। किसी तरह कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने आरोपियों पर कार्यवाही के लिये तहरीर दी है।