बिहार:इंटर साइंस 2022 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र को ‘एकलव्य’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

इंटर साइंस 2022 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र को ‘एकलव्य’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित
फारबिसगंज (अररिया) प्रोफेसर कालोनी स्थित पंडित रामदेनी तिवारी ” द्विजदेनी ” क्लब के कार्यालय परिसर में पिछले दिनों +2 रामलाल उच्च विद्यालय, हरिपुर डाक, अररिया से इंटर साइंस – 2022 की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान तथा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र आदित्य कुमार को संस्था के अध्यक्ष सह बाल साहित्यकार हेमंत यादव ‘ शशि ‘ ने एकलव्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र आदित्य कुमार के पिता शिक्षक अमलेश रमण राय भी उपस्थित थे। उन्होंने आदित्य कुमार के बारे में बताया कि यह पढने लिखने में बचपन से ही बहुत तेज़ है। हमेशा ही अपने स्कूल में प्रथम आता है। इसे पढने के अलावा खेलकूद में भी रूचि है। संस्था के अध्यक्ष हेमंत यादव ने छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि पढने लिखने वाले तथा किसी भी विधा में जिले का नाम रौशन करने वाले छात्र – छात्राओं को सम्मानित करके हमें भी बहुत खुशी और गर्व होता है। इस अवसर पर संस्था के सचिव बिनोद कुमार तिवारी ने कहा कि हम हर वर्ष जिले में टाप करने वाले छात्र – छात्राओं को सम्मानित करते हैं। पुरस्कार में छात्र को पुस्तकें आदि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।
मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, प्रधान अध्यापक हर्ष नारायण दास, प्रोफेसर सुधीर सागर, अरविंद ठाकुर, विजय कुमार मंडल, मृत्युंजय तिवारी, मनोज तिवारी, रंजीत राय, मनीष राज तथा पियूष राज आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता

Mon Mar 21 , 2022
विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 23 के तहत कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। जिला पदाधिकारी राहुल कुमार […]

You May Like

advertisement