उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर पुनः सत्ता में वापसी की जहाँ युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा गया जिसमें प्रदेश में 70 में से 48 सीट जीतकर भाजपा विजयी रही पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव हार गए। 10 मार्च के नतीजों के बाद अटकलों का बाजार गर्म हुआ । प्रदेश से दिल्ली की दौड़ शुरू हुई कई दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हुए केंद्र ने पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राज्य रक्षा मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड भेजा जहाँ सभी विधायकों व सांसदों से चर्चा कर पुष्कर धामी को ही विधायक दल का नेता चुना गया प्रदेश के12वे मुख्यमंत्री के रूप में धामी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अंकुर जैन ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को शुभकामना प्रेषित करते हुए ओर शीर्ष नेतृत्व का आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो प्रदेश की जनता के समक्ष मुख्यमंत्री का चेहरा रख विधानसभा का चुनाव लड़ा ओर विजय श्री हासिल की। खटीमा सीट हारकर भी जो भरोसा धामी जी पर किया उससे जनता और कार्यकर्ताओं में एक अच्छा संदेश गया हैं कि भाजपा एक ऐसा संगठन हैं जो कहते हैं वही करते हैं कथनी और करनी एक समान रखते हुए जनता के आशीर्वाद ओर जन समर्थन से पुनः प्रदेश का मिथक तोड़ते हुए प्रचंड जीत भी हासिल की ओर युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो चुनाव लड़ा था उसकी कमान पुनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को देकर डबल इंजन की सरकार को और मजबूत किया हैं अब उत्तराखण्ड प्रदेश का चौमुखी विकास होगा और युवा प्रदेश एक उत्तम प्रदेश की और अग्रसर होगा ।
Next Post
मेहनगर आज़मगढ़:लाठी और डन्डे से पीट पीट कर भाजपा कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट
Tue Mar 22 , 2022
You May Like
-
3 years ago
जापान से मिली कोंच फ़िल्म फेस्टिवल को वाहवाही