विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ सपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने एवं अपने पिता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सहमति से लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपना पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश की राजनीति पर केंद्रित करने का निर्णय लिया है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909
Next Post
“नकोदर-जालंधर, नकोदर-फिल्लौर और नकोदर-लोहियां खास रेल खंडों में CRS के निरिक्षण के दौरान अधिक समय तक रेलवे फाटकों का बंद रहना
Tue Mar 22 , 2022