जदयू ने मनाया लोहिया जयंती फारबिसगंज (अररिया) बुधवार को होटल संचिता पैलेस में जदयू के तत्वाधान में आधुनिक भारत के निर्माता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गुड्डू अली व वंशगोपाल ने संयुक्त रूप से की। मौके पर जदयू के नेताओं ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने एक इतिहासकार, राजनेता सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक व राष्ट्र की उन्नति के संदर्भ में अपने आप को प्रस्तुत किया। लोहिया जी हम सबों की विरासत हैं हम उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा, महिला सेल जिला अध्यक्ष संचिता मंडल, युवा जिला अध्यक्ष मेराज हसन, मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष आदर्श गोयल, नगर उपाध्यक्ष गोपाल राय, अंकित मंडल, मन्नू पासवान, विनोद दास, अशोक पासवान, दिलीप साह आदि मौजूद थे।
You May Like
-
8 months ago
देहरादून: फॉगिग में लापरवाही के चलते डीएम नाराज,