कन्नौज
हसेरन मे कोरोना संक्रमण से बचाव के बताए तरीके , 2 गज की दूरी मुख पर मास्क जरूरी , सावधान रहें स्वस्थ रहें।
संवाददाता प्रशांत त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
हसेरन क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाख के अमिलिया गांव मे जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से और प्रायोजक राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी को वैश्विक महामारी से निपटने के उपाय बताए गए। दो गज दूरी मास्क है जरूरी ,समय समय पर हाथ धोए वैक्सीन लगवाए और स्वच्छता अपनाए आदि बातों पर जोर दिया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि हसेरन ब्लाक प्रमुख सीमा शाक्य , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य , भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उदय नारायण त्रिपाठी,भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदनी ग्राम प्रधान राममूर्ति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल राजपूत , सहयोगी मिंटू कुमार , मनोज कुमार ,समाज सेवी मो मुनब्बर , संस्था प्रमुख सौरभ दुबे ,सहयोगी मनोज कुमार और प्रवीण कुमार दुबे सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।