![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220325-WA0053-1024x576.jpg)
जोगबनी जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को किया जाय दुरुस्त : संजय कुमार फारबिसगंज (अररिया) ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन मीरगंज पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन का कार्य मध्यरात्रि से बंद हो जाने के उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा दो वैकल्पिक मार्गों का चयन जोगबनी जाने के लिए किया गया है। एक मार्ग मिथिला पब्लिक स्कूल से पंचवटी चौक बनाटपुर बघुआ घाट, परमान नदी, बघुआ मॉडल गांव से होते हुए सीमा सड़क ईमली गाछी जोगबनी, जबकि दुसरा मार्ग अमौना शिव मंदिर से 57 ए पश्चिम कोचगामा पुरानी जोगबनी वार्ड नंबर- 1 तेलियारी परमान नदी पुल होते हुए जोगबनी जाने के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन, पुरानी जोगबनी से जाने वाले मार्ग में रोड क्षतिग्रस्त होने से छोटे वाहनों के आवागमन में कठिनाई होगी। वही बघुआ मांडल गांव से भाडी़ वाहनों के संचालन होने से कई जगह पुलिया, सड़क भी टूट रहा है। संजय कुमार सदस्य जिला सड़क सुरक्षा समिति सह अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज ने उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता आरसीडी अररिया से अनुरोध किया है कि अविलंब वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की है।