जांजगीर चांपा, 26 मार्च,2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जांजगीर के डाईट में 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समिति का गठन कर दिया है। ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतियोगिता आयोजन के नोडल अधिकारी होंगे। वहीं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।अधिकारियों के नाम, पदनाम और उन्हें सौंपे गए दायित्व इस प्रकार है-
नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ,सहायक नोडल अधिकारीउप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू को बनाया गया है। इसी प्रकार समन्वय समिति में संयुक्त कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत , श्री संजय कुमार शर्मा जिला पंचायत श्री कमलेश साहू , संकाय सदस्य डीपीआरसी श्री चंद्रहास जायसवाल ,श्री अजय सिंह को शामिल किया गया है।
स्वागत समिति –
श्री गुड्डू जगत संयुक्त कलेक्टर, श्री दिग्विजय दास महंत सहायक संचालक जिला पंचायत जांजगीर, श्रीमती रंजना मखीजा सहायक संचालक उद्यान ।
टेंट एवं बैठक व्यवस्था –
श्री सिदार कार्यपालन अभियंता ग्रामीण सेवा यांत्रिकी,
प्रचार प्रसार –
श्री एम आर सहारे उप संचालक जनसंपर्क , श्री देवेंद्र यादव पीआरओ जिला पंचायत मनरेगा।
कार्यक्रम स्थल प्रभारी एवं मंच व्यवस्था –
श्री पवन कुमार तहसीलदार जांजगीर, श्री यूके रस्तोगी डाइट जांजगीर, श्री डी एस यादव एपीओ जिला पंचायत।
भोजन व्यवस्था –
श्री मनोज त्रिपाठी जिला खाद्य अधिकारी, श्री आर के सोनी सहायक खनिज अधिकारी।
आवास व्यवस्था –
श्रीमती सविता राजपूत डाइट जांजगीर , श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर।
पेयजल एवं साफ-सफाई ब्यवस्था –
श्री चंदन शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी जांजगीर नैला।
माइक एवं जनरेटर व्यवस्था –
श्री सौरभ कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी जांजगीर,
पुरस्कार वितरण –
श्री टीपी भावे उपसंचालक समाज कल्याण श्री प्रमोद बैस खेल युवा कल्याण अधिकारी, श्री अभिलेख काल्विन जिला पंचायत ।
प्रमाण पत्र समिति –
श्री पीएल पांडे सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी , श्री एच एस जसवाल एपीसी समग्र शिक्षा जांजगीर।
उद्घोषणा समिति –
श्री सतीश सिंह व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल मडवा, श्री दीपक यादव शिक्षक हाई सेकेंडरी स्कूल 02 जांजगीर ।
निर्णायक समिति –
श्री आर जी राठौर क्रीड़ा अधिकारी टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर , श्री प्रमोद पांडे गणमान्य नागरिक जांजगीर, श्री छेदी लाल यादव सेवानिवृत्त कर्मचारी जांजगीर, श्री राम गोपाल गौराहा निराला साहित्य मंडल, श्रीमती सोनिया उपाध्याय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, श्रीमती प्रेमलता साहू डीडीएस बिर्रा, श्री तोरण राठौर ज्ञान ज्योति जांजगीर, श्री महेश राठौर जांजगीर।समिति की बैठक कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 29 मार्च को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर कार्यालय जांजगीर में आयोजित की जाएगी।