हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
समाज से नकारे गए और अपनों से दुत्कारे गए प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय लिए बुजुर्गों के साथ मनाया इंजीनियर बेटे का जन्मदिन।
कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : समाज से नकारे गए और अपनों से दुत्कारे गए प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय लिए बुजुर्गों एवं समाज के आर्थिक तौर से कमजोर परिवारों के प्रेरणा संस्कार केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( एन. आई. टी.) में कार्यरत सिविल इंजीनियरिंग के हैड ऑफ़ डिपार्टमेंट प्रो. कृष्ण कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी संगीता सिंह ने अपने बेटे उत्कर्ष का जन्मदिन बहुत ही जोश एवं ख़ुशी के साथ मनाया। दोनों पति पत्नी ने पहले प्रेरणा वृद्धाश्रम में बने मंदिर में पूजा अर्चना की और शहीदी स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला एवं अध्यक्षा रेनू खुंगर ने उनका स्वागत किया। साथ ही प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने में सहयोग भी किया। प्रो. कृष्ण कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी संगीता सिंह ने बुजुर्गों और बच्चों को जन्मदिवस पर मिठाई इत्यादि भी बांटी। जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रेरणा संस्कार केंद्र में बच्चों को अवैतनिक पढ़ाने वाली शिक्षिका संगीता सिंह अपने बेटे का जन्मदिन प्रेरणा वृद्धाश्रम के वृद्धों और आश्रम के बच्चों के साथ मना रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भेंट किया व बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सिंगला ने बताया कि प्रेरणा वृद्धाश्रम की विशेषता है कि लोग अपने और बच्चों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य तीज त्यौहार मनाने बुजुर्गों के पास आते हैं। संगीता सिंह ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और बच्चों के साथ अपने बेटे का जन्मदिन मना कर काफी ख़ुशी मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्थान के नाम अनुसार ही जीवन में प्रेरणा मिल रही है। बच्चों की कमियां दूर करने का प्रयास होगा। संगीता सिंह के पति प्रो. कृष्ण कुमार सिंह जो एन. आई. टी. कार्यरत हैं ने कहा कि वे आज अपने बेटे उत्कर्ष का जन्मदिन मना रहे हैं। उनका बेटा इंजीनियर है और बैंगलोर में जॉब कर रहा है। यहां पर बेटे का जन्मदिन मना कर आत्मिक प्रसन्नता मिली है। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेनू खुंगर ने कहा कि प्रेरणा के बच्चों के साथ अपने बेटे का जन्मदिन मना कर समाज को भी संदेश दिया है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए एवं मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए शिक्षक दम्पति।