तिर्वा कन्नौज: हसेरन मे जन जागरूकता चला अभियान , सपेरा समाज के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए किया जागरूक

कन्नौज

हसेरन मे जन जागरूकता चला अभियान , सपेरा समाज के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए किया जागरूक।

तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

हसेरन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली व जोगी डेरा सपेरा समाज कि लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से और प्रायोजक राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी को महामारी से निपटने के उपाय बताए गए । वैक्सीन लगवाए और स्वच्छता अपनाए , आदि बातों पर जोर दिया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उदय नारायण त्रिपाठी,भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदनी त्रिपाठी,समाजसेवी श्यामजी, देवेन्द्र , मिंटू कुमार ,सहयोगी मनोज कुमार, समाज सेवी मो मुनब्बर, संस्था प्रमुख सौरभ दुबे , प्रवीण कुमार दुबे सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

संस्था प्रमुख सौरभ दुबे से बात की तो बताया गांव गांव जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को कोरोना बचाव संबंधी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सपेरा समाज के लोगों को कोविड-19 के नियमों के बारे में जानकारी देकर टीकाकरण कराए जाने की सलाह दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: बच्चों के अधिकार एवं महिलाओ के अधिकार, के सम्बन्ध में जागरूकता लगा शिविर

Sun Mar 27 , 2022
कन्नौजउ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश कन्नौज के आदेश को श्रीमती नितिका राजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज में बच्चों के अधिकार एवं महिलाओ के अधिकार, के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अवनीश कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement