थाना- तहबरपुर
24 घण्टे के अन्दर दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
1.पूर्व की घटना का विवरण- वादी मुकदमा श्री लालसा यादव पुत्र रामप्रसाद ग्राम रघुनाथपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी की पौत्री बबिता यादव पुत्री विनोद कुमार यादव की शादी पंकज यादव पुत्र बुधिराम यादव ग्रा0 चकजलाल भिलौली खालसा थाना तहबरपुर के साथ दि0 30.6.2020 को हुई थी शादी के बाद पति पंकज यादव, सास विद्या व ससुर बुधिराम के द्वारा दहेज में गाड़ी न मिलने के कारण बार-2 ताना मारना व मारना पीटना तथा दिनाँक 26.3.022 को लगभग 7 बजे शाम को वादी की पौत्री बबिता यादव शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फाँसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अं0स0 50/22 धारा 498A,304B,323 भादवि व 3/4 DP ACT की विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
2. गिरफ्तारी का विवरण- क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के नेतृत्व में दिनांक 28.03.2022 को थाना प्रभारी ज्ञान चन्द्र शुक्त मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. पंकज यादव पुत्र बुधिराम यादव व 2. बुधिराम यादव पुत्र स्व0 रामहरख यादव निवासीगण ग्राम भिलौली चक जलाल थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.45 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी बूढनपुर द्वारा मा0 न्यायालय भेजा जा रहा हैं।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1-मु0अ0स0 50/22 धारा 498A,304B,323 भादवि व 3/4 DP ACT थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- पंकज यादव पुत्र बुधिराम यादव, ग्राम भिलौली चक जलाल थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
- बुधिराम यादव पुत्र स्व0 रामहरख यादव निवासीगण ग्राम भिलौली चक जलाल थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
- गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.थाना प्रभारी श्री ज्ञानचन्द्र शुक्ल थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ - का0 विनोद गुप्ता थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
- का0 अखिलेश शाह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
4.म0का0 ब्यूटी पाण्डेय थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़