सांवरे सलोने का कोई ना जवाब पर झूमे श्याम भक्त, खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र, 29 मार्च : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा सोमवार सायं सेक्टर – 4 में 362 वाँ श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया।प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पूजन में सभी सदस्यों व आयोजक संजीव गुप्ता परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में आमंत्रित गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिसमें सभी श्याम भक्त मदमस्त होकर झूम उठे। कार्यक्रम में चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में माथा टेका। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। इस दौरान सुनाए गए भजन सांवरे सलोने का कोई ना जवाब, साँवरिया ले चल परली पार, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं। इत्यादि भजनों पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।अगला श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा शुक्रवार,1 अप्रैल को लोट्स ग्रीन सिटी में होगा। श्री श्याम आरती में जयपाल शर्मा,सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, केवल कृष्ण गोयल, प्रद्युम्न शर्मा, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सुनील अंगीरस, पवन शर्मा, अश्वनी जैन,अमित वर्मा, दिनेश भट्ट,प्रवीण गुप्ता, प्रशांत शर्मा,शुभम कुमार, अनिकेत मित्तल, राघव दत्त, शुभम धीमान, अंशुल गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा,डॉ सतविंदर, मनोहर गर्ग, सतपाल नारंग,राजेश गुप्ता, अमित कुमार, देवेन्द्र राठौर,महेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा,रघुबीर सिंह, दर्शन मान व मदन लाल सहित महिलाएं शामिल रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने किया बैंकिंग, बीमा व वित्तीय सेवाओं सम्बन्धी पुस्तक का विमोचन

Tue Mar 29 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. भाग सिंह बोडला व उप-निदेशक डॉ. राजन शर्मा द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘कान्टपरेरी इसूज इन बैंकिंग, इन्सोयरन्स एंड फाइनेंसियल सर्विसस’ […]

You May Like

Breaking News

advertisement