कन्नौज
कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर सपेरा जोगी डेरा के लोगों को किया जागरूक।
अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन। ग्राम डेरा जोगी में आयोजक संस्था भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से और प्रायोजक राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी को महामारी से निपटने के उपाय बताए गए दो गज दूरी मास्क है जरूरी ,समय समय पर हाथ धोए वैक्सीन लगवाए और स्वच्छता अपनाए आदि बातों पर जोर दिया गया।और सभी लोगो कार्यक्रम में जागरूकता सम्बन्धित पुस्तक पंपलेट मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए गए।इस मौके पर मुख्य भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदनी त्रिपाठी,समाजसेवी सर्वेश त्रिपाठी और रामकुमार ,संस्था अध्यक्ष कुलदीप दुबे समाज सेवी मो मुनब्बर संस्था प्रमुख सौरभ दुबे और प्रवीण कुमार दुबे सहित सपेरा समाज के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।