जीआईसी ऑडिटोरियम में सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का किया जा रहा है आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जीआईसी ऑडिटोरियम, बरेली में सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री जे0पी0एस0 राठौर राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सुदृढ़ कानून व्यवस्था, प्रभावी पुलिस कार्यप्रणाली, और जनसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रदर्शनी के दौरान बरेली पुलिस ने आम जनमानस को मिशन शक्ति, साइबर क्राइम सेल, यातायात पुलिस आदि से संबंधित कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस आयोजन के माध्यम से जनता को इन पहलों के महत्व और उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली, द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित किया जिनके द्वारा महिला बीट, महिला हेल्प डेस्क, महिला एसओजी गठन एवं पुलिस की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। साथ ही, महिला उपनिरीक्षक अर्चना ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी। वहीं, महिला उपनिरीक्षक शालू ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

यह प्रदर्शनी न केवल पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का एक मंच साबित हुई, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया। बरेली पुलिस इस तरह के आयोजनों के माध्यम से जनता के साथ अपने संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए कटिबद्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जामा मस्जिद में डेढ़(1.30) बजे व दरगाह आला हज़रत में साढ़े तीन बजे अदा की जाएगी जुमा तुल विदा की नमाज़

Thu Mar 27 , 2025
जामा मस्जिद में डेढ़(1.30) बजे व दरगाह आला हज़रत में साढ़े तीन बजे अदा की जाएगी जुमा तुल विदा की नमाज़ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रमज़ान का आखिरी जुमा जुमा-तुल-विदा कहलाता है। 28 मार्च को देश भर में जुमा तुल विदा की नमाज़ अदा की जाएगी। रमज़ान का […]

You May Like

Breaking News

advertisement