पार्टी की स्थापना दिवस पर होगी पटना के गांधी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम

पार्टी की स्थापना दिवस पर होगी पटना के गांधी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम

अररिया
: लोजपा (राम विलास) इकाई का शहर के एक भवन में संकल्प यात्रा के तहत जिले के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के बैठक आयोजित की गई, उस बैठक में जिला अध्यक्ष सहित सभों ने अपनी अपनी भागीदारी पेश की। इसी कड़ी में लोजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार ने अपने सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ अपनी महती भूमिका अदा की । प्रदेश से आए पदाधिकारी ने कहा कि आपका कार्य सराहनीय है ,इसे और बल देने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर लोजपा ( रामविलास ) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के खरहइया बस्ती स्थित नई सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर बताया कि हमारे संकल्प यात्रा का उद्देश्य है ,बूथ स्तर तक जाना और दूसरा इसके साथ-साथ सदस्यता और दूसरी क्षेत्रीय समस्याओं से भी कार्यकर्ताओं से रूबरू होना। इसके लिए जो हमारे पंचायत अध्यक्ष आए हैं, उनसे भी समस्याओं को जानने जैसे किसी प्रखंड की समस्या हो गई हो गई या किसी जिला की समस्या हो गई हो आदि क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं का भी हम लोगों का जानना और अपने नेता को अवगत कराना। हम लोगों का विजन बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट है।उसमें से जो भी बिहार की समस्याएं हैं ,उसका निदान कैसे हो हम लोग अपनी विज़न में रखे हैं । सदस्यता अभियान भी चल रहा है । पार्टी की स्थापना दिवस पर हम लोग पटना के गांधी मैदान में एक बड़ा रैली करने जा रहे हैं, क्योंकि 28 नवंबर को हमारी पार्टी की स्थापना दिवस है। हर साल हम लोग बड़ा कार्यक्रम करते हैं। इस बार हम लोग अपने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करते हुए एक भव्य रैली पटना के गांधी मैदान में करने जा रहे हैं। इसी सिलसिले को लेकर हम लोग संकल्प यात्रा में निकले हुए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है संगठन को और अधिक मजबूत करने का,उसमें हम लोग सभी प्रकोष्ठ को कहे हैं कि बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार हो। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के अलावा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता शामिल हुए। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन की जानकारी लोगों को देना है। असल में कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर लोजपा प्रखंड के बाद पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी है। प्रेस वार्ता में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा के यह कार्यक्रम बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ने का मिशन है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने महागठबंधन के शीर्ष नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी प्रहार करते हुए कहा के वे पलटू चाचा है, वह कभी भी पलट सकते हैं। वह कुर्सी के भूखे हैं । उसका अब कोई अस्तित्व बाकी नहीं रह गया है। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार भी शामिल थे। इस प्रेस वार्ता में
प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी व जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। मौके पर
संगठन महा मंत्री रवीन्द्र सिंह ,
महिला प्रकोष्ठ के शोभा सिन्हा ,
युवा प्रकोष्ठ वेदप्रकाश पांडे ,
छात्र प्रकोष्ठ के सीमांत मृणाल,
लेबर सेल प्रकोष्ठ के राम प्रवेश प्रसाद,
कार्मिक प्रकोष्ठ के रवि शंकर ,
आईटी सेल अमित रानू जी,
एससीएसटी प्रकोष्ठ के परशुराम पासवान ,
संसदीय बोर्ड हुलास पांडे , अजय कुशवाहा,
विधि प्रकोष्ठ के अमित कुमार सिन्हा , चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ अजय कुमार, पंचायती राज के इंद्राणी देवी जी,
अल्प संख्यक प्रकोष्ठ सलीम साहिल जी,अति पीछरा प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता जी,
अररिया प्रभारी जोगेंद्र साह जी,
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार ,
जिला प्रधान महासचिव अमित आनंद , विकास जी,
कोषाध्यक्ष प्रतीक राय जी
मीडिया प्रभारी मनीष राज
जिला उपाध्यक्ष राजेश झा ,
सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी और पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैसे डबल करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार,खाते में 15 लाख की राशि फ्रिज

Fri Sep 29 , 2023
पैसे डबल करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार,खाते में 15 लाख की राशि फ्रिज अररियाजिले के फारबिसगंज थाना पुलिस ने लोगों के पैसे को डबल करवाने के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सदस्य सुपौल जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement