आजमगढ़:जमीनी विवाद में चली गोली एक घायल मुकदमा दर्ज,2016 में भी मस्जिद के अंदर चली थी गोली

आजमगढ़:जमीनी विवाद में चली गोली एक घायल मुकदमा दर्ज,2016 में भी मस्जिद के अंदर चली थी गोली

जिला संवाददाता जय शर्मा

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार की में लगभग 4:00 बजे फजर की नमाज के दौरान नमाज पढ़ने जा रहे 55 वर्षीय सरफराज पुत्र हुसैन निवासी धौरहरा जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जहां गोली सरफराज के कुल्ले में लगने स से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस को गोली चलने की सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।डाक्टरों ने इलाज के लगभग साढ़े दस बजे अस्पताल से डिस्जचार्ज के दिया। जबकि सरफराज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पाटीदार अनीश पुत्र सगीर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है ।
वही दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर वर्षों से विवाद चल रह जिसका मूल कारण है की प्रॉपर्टी का बटवारा अब तक न होने के कारण दोनों पक्षों में काफी तनाव रहता है। जहां पूर्व में 2016 के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ते समय दोपहर को गोली चली थी जिसमें सरफराज घायल हो गया था तब पैर में गोली लगी थी और एक बार और फायर हुआ था जो कनपटी से होते हुए निकल गई थी और बाल बाल बच गया था।बताया जा रहा है कि मुंबई और गांव में दोनों ही पाटीदारों की जो पुस्तैनी जमीन हैं उसको लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। गांव में यह भी चर्चा है कि आरोपी द्वारा बनाए गए मकान को घायल सरफराज द्वारा पूर्व में किसी को बैनामा कर दिया गया था ।जिसको लेकर विवाद और गहरा गया और अब तक विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है ।जबकि इसमें दो-तीन बार सरफराज पर जानलेवा हमला किया जा चुका है एवं प्रॉपर्टी का बंटवारा नहीं होने से दोनों पक्षों में दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता जा रहा है।कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार, नरसिंहार एवं मदिरों को तोड़े जाने के विरोध में रोश प्रदर्शन उपरांत पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगवाने के लिए माननीय सुश्री राष्ट्रपति जी के नाम डिप्टी कमिश्नर, फिरोजपुर को दिया गया मेमोरेंडम

Tue Apr 22 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 21 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर और जिले की अन्य सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की तरफ से पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार नरसंहार एवं मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए बताया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement