गांधी नगर में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया।

गांधी नगर में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

विद्यार्थियों संग प्रयास द्वारा निकाली गई 32 वीं पैदल जागरूकता यात्रा।
नशा अपराध का मूल कारण : डॉ. अशोक वर्मा।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए प्रयास संस्था द्वारा प्रतिदिन हरियाणा के के शहर शहर और गांव गांव में जाकर जागरूकता अभियान बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। इस कड़ी में गांधी नगर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सबसे पहले जागरूक किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों को साथ लेकर पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस अभियान का नेतृत्व प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए है लेकिन अपराधियों तक पहुंच पाने के लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है। जनता के सहयोग से ही अपराधियों को पकड़ कर कारागार तक पहुंचाएंगे। प्रयास संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा के निर्माण से है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोग समाज और देश के लिए घातक है। ऐसे लोगों की सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को देकर नशा मुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग करें और नशे से दूर रहें क्योंकि नशे की लत मौत का खत होती है। सूखे नशे, नशीली गोलियां, नशे के टीके के सेवन का मानव मस्तिष्क पर ऐसा दुष्प्रभाव पड़ता है कि उसकी सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो जाती है और ऐसा व्यक्ति कोई भी अपराध कर सकता है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सविता, सतविंदर, निर्मला आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहोली में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित।

Wed Feb 24 , 2021
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहोली में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र :- आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहोली के प्रांगण में समग्र शिक्षा कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में मेंटरिंग एंड मॉनिटरिंग कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों […]

You May Like

advertisement