मनोना धाम खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार में कैंटर ने कार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी रविवार को नेशनल हाईवे पर धनेटा से आगे भाखड़ा नदी पुल पर तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के रविवार को सुबह फतेहगंज पश्चिमी निवासी श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनौना धाम खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। जब उनकी कार धनेटा से आगे भाखड़ा नदी के पुल से गुजर रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर गाड़ी ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और कार में बैठे लोगों को बाहर निकल वाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। घटना के चलते कुछ समय के लिए भाखड़ा पुल पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। बाद में पुलिस की तत्परता से स्थिति को सामान्य कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कैंटर चालक की पहचान दिलबाग पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी कस्बा अमरिया, जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराणा प्रताप सेना के सेना प्रमुख ब्रिजेंद्र सिंह ने यूपीएससी चयनित रुद्र प्रताप सिंह और उनके माता पिता को पुष्प गुच्छ,व अंग वस्त्र,मोमेंटो देकर सम्मान

Mon Mar 16 , 2026
आजमगढ़ ।,महाराणा प्रताप सेना भारत द्वारा विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी होली मिलन और यूपीएससी में जनपद के होनहारों और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह भव्य तरह से संपन्न हुआ, कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा और महाराणा प्रताप […]

You May Like

Breaking News

advertisement