उत्तराखंड: दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया, प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप, बेटे ने बनाई आपत्तिजनक वीडियो

उत्तराखंड: दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया, प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप, बेटे ने बनाई आपत्तिजनक वीडियो,
सागर मलिक

उत्तराखंड में महिला से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक 65 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं, महिला ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी, बेटे और अन्य पर भी आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेलनगर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

यह पूरा मामला राजधानी दून के पटेल नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2018 में वह अपने लिए प्लॉट तलाश रही थी, तभी उसकी मुलाकात एक बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर से हुई। शुरूआती बातचीत के बाद दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गए। महिला बीमा पॉलिसियों से जुड़ा कार्य करती थी और प्रॉपर्टी डीलर कई बार उसके साथ बीमा सेमिनारों में भी गया। प्रॉपर्टी डीलर ने उसे पटेलनगर इलाके में एक फ्लैट भी रहने के लिए उपलब्ध कराया।

शिकायत के अनुसार, एक दिन आरोपी की पत्नी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोश होने की स्थिति में प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसी दौरान आरोपी के बेटे ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

इसके कुछ समय बाद प्रॉपर्टी डीलर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला, जो अब अंतिम चरण में है। महिला का कहना है कि जब आरोपी के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली कि वह फ्लैट में रह रही है, तो उन्होंने उसे वहां से जबरन निकालने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि उसकी पत्नी, बेटे और अन्य के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांवड यात्रा 2025 को लेकर सरकार ने कमर कसी

Wed Jul 2 , 2025
सागर मलिक श्रद्धा और आस्था के महापर्व कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने एक सख्त और समर्पित कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत लाखों श्रद्धालुओं को […]

You May Like

advertisement