मध्य प्रदेश/ रीवा /अयोध्या का जश्न रीवा में भी, जगमग हो उठा शिल्पी प्लाजा..

मध्य प्रदेश/ रीवा /अयोध्या का जश्न रीवा में भी, जगमग हो उठा शिल्पी प्लाजा..

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाह रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

रीवा। मार्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य अयोध्या में शुरू हो रहा है। उसके उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा रीवा ईकाई के द्वारा उत्सव मानते हुये शहर के शिल्पी प्जाला में दोपात्सव कार्याक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की छठा देखते ही बन रही थी।

जलाये गये 51 सौ दीप

मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में 51 सौ दीप जलाये गये। जिसके चलते शिल्पी प्लाजा की गलिया दीपों की रोशनी से जगमग हो उठी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनीषा पाठक ने बताया कि भगवान राम वनवास पूरा करके जब अयोध्या लौटे थे। तब दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था। अब मंदिर बनने जा रहा है। यही वजह है कि दीप जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। यह बहुत ही शुभ समय है।

उन्होने बताया कि दीपोत्सव का यह कार्यक्रम 27 जनवरी तक चलेगा। वार्ड स्तर पर उत्सव मनाया जायेगा। तो वही मदिर निर्माण के लिये धन संग्रह कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। ज्ञात हो कि दीपोत्सव के लिये महिला मोर्चा की पूरी टीम दिन भर तैयारी करने में लगी रही। तो वही शाम होते ही दीपो को जलाकर रोशनी की गई।
ये रहे मौजूद

दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्यअतिथी भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक केपी त्रिपाठी सहित भापजा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्री महाजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा //अनशन कारी भूखे पेट जमीन में चादर बिछा कर आम निस्तार वाली भूमि को दबंगों से मुक्त कराए जाने के लिए लगातार डटे हुए

Thu Jan 14 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा //अनशन कारी भूखे पेट जमीन में चादर बिछा कर आम निस्तार वाली भूमि को दबंगों से मुक्त कराए जाने के लिए लगातार डटे हुए ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934 कई सामाजिक संगठन नेताजी के साथ में आया रीवा *अपडेट ! सरकारी जमीन को मुक्त कराए […]

You May Like

Breaking News

advertisement