पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी मे कराया भर्ती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि पुलिस टीम के एक उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5:35 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित इनामी अभियुक्त कामिल उर्फ नक्ता, थाना क्षेत्र में स्थित वर्षों से बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के जंगल में गौकशी की फिराक में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उपनिरीक्षक पंकज कुमार के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल होने से बच गए। पुलिस ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश कामिल उर्फ नक्ता दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।
घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया,जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही गोवध, गैंगस्टर समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिटौरा में भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुजी ने राम केवट संवाद की कथा सुनाई

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गुरु श्री अवध त्रिपाठी सरस जी ने अपनी मधुर वाणी से केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कथा के समापन के बाद सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया। […]

You May Like

advertisement