महिला सशक्तिकरण के दो दशकों का सफर पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साकार संस्था, बरेली द्वारा ओशी बैंक्विट हॉल में महिला सशक्तिकरण के दो दशकों का सफर पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। साकार संस्था एक सामाजिक संगठन है, जो बरेली जिले के 11 ब्लॉकों के 190 गाँवों में महिलाओं के अधिकार, किशोरी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा महिला हिंसा विरोधी महत्वपूर्ण विषयों पर पिछले 20 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। जिसकी नींव संस्था निदेशक श्री मती शिल्पी जी और संस्था सचिव सुश्री नितिका जी के द्वारा 2005 में रखी गई थी।
आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्री मती पुष्पा पांडेय जी उपस्थित रहीं । उन्होंने संस्था के दो दशकों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं और किशोरियों की सक्रिय भागीदारी ही सामाजिक विकास और सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एडीओ पंचायत बिथरी चैनपुर शिखर गुप्ता, रेलवे स्टेडियम सचिव गीता शर्मा, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर चंचल गंगवार और रिंकी सैनी उपस्थित रहीं। इसके अलावा अन्य जिले की संस्थाओं के प्रतिनिधियों वंनागना से अवधेश गुप्ता, सदभावना ट्रस्ट से उजमा व संध्या सक्सेना व संस्था के संस्थापक सदस्यों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में समुदाय की महिलाओं और किशोरियों ने अपने पुराने अनुभवों और दो दशकों के सफर में आने वाली सामाजिक चुनौतियों और मुश्किलों को साझा किया। जिसमे उन्होंने बताया कि साकार संस्था से जुड़कर हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर जीवन में आगे बढ़ रहे हैं और महिला हिंसा के विरोध में संगठित हो रहे हैं।
किशोरियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को सामाजिक जेंडर भेदभाव के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सभी ने साकार संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और सामाजिक परिवर्तन की इस निरंतर यात्रा के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
दो दशक की इस उपलब्धि पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और समाज के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमे साकार संस्था के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोगा-नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक विस्तार

Sat Nov 22 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 21 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता]= रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा मोगा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22485/22486 (मोगा-नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह विस्तार 24 नवम्बर 2025 […]

You May Like

advertisement