देवभूमि व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी से भेंट कर रुद्रपुर में व्यापार कर विभाग के अपीलीय अधिकारी की नियुक्त करने की मांग

देवभूमि व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी से भेंट कर रुद्रपुर में व्यापार कर विभाग के अपीलीय अधिकारी की नियुक्त करने एवं व्यपारियो की कटी हुई आर सी को रोकने की मांग की थी
जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ए डी एम प्रताप शाह को इस कार्य हेतु नियुक्त किया था।
जिस पर आज ए डी एम प्रताप शाह ने देवभूमि व्यापार मंडल के पाधिकारियो ओर सेलटेक्स के आसिटें कमिश्नर अनिल कुमार सिन्हा के साथ एक सयुंक्त बैठक की जिस पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने अवगत कराया कि रुद्रपुर तहसील में लगभग 1700 व्यापारियों को आर सी काट कर नोटिस जारी कर दिए गये है।
ओर कुछ व्यापारियों की आरसी काट के दुकानों को सील किया जा रहा है जिससे व्यापारियों के अंदर एक भय का वातावरण बन चुका है।
उन्होंने कहा कि जो आरसिया कटी है उन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और विभाग द्वारा कैंप लगाकर सभी व्यापारियों की समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए जिस पर अपर जिलाधिकारी महोदय ओर सेलटेक्स के आसिटें कमिश्नर अनिल कुमार सिन्हा ने लगभग 05 लाख तक की आरसीओ को अप्रैल तक रोकने और अपीलीय अधिकारी को पुनः रुद्रपुर में बैठाने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद ठुकराल देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा एवं महामंत्री गौरव आहूजा उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: एस.एस.कलेर और रवींद्र जुगरान ने भाजपा पर जमकर हमला बोलो,

Wed Mar 10 , 2021
उत्तराखंड: एस.एस.कलेर और रवींद्र जुगरान ने भाजपा पर जमकर हमला बोलो, चेहरा नया सोच वही, चार साल बर्बाद करने के लिए माफी मांगें भाजपा,कलेर(आप प्रदेश अध्यक्ष)प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक बीजेपी का चरित्र प्रदेश की जनता के सामने जाहिर, सीएम का चेहरा बदलने से नहीं धुलेंगे 4 साल के पाप – […]

You May Like

advertisement