उत्तराखंड: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अरुण पांडे जी के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला

सागर मलिक

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर परिषद
की प्रान्तीय अधिवेशन में राज्य कर्मियों के विभिन्न लम्बित प्रकरणों पर लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई हेतु अपनी अध्यक्षता में बैठक कर प्रकरणों के समाधान की मांग की गयी,

परिषद द्वारा माननीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया गया कि परिषद के अधिवेशन में विधानसभा सत्र में व्यस्त होने के का माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सम्मुख राज्य कर्मियों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा नहीं हो पाई इसलिए मांग की गई की मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक कर परिषद के समस्त लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु सकारात्मक निर्णय किए जाएं ,जिससे प्रदेश के कार्मिकों में व्याप्त रोष को दूर किया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने इस संबंध में शीघ्र ही बैठक हेतु आस्वस्त किया ।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आबकारी कर्मचारियों के विभागीय ढांचे एवं नियमावली आदि की मांगों को लेकर भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं तदनुसार कार्यवाही हेतु विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त आज परिषद द्वारा प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत जी से भी भेंट कर गोल्डन कार्ड के उपयोग में आ रही विसंगतियां को दूर करने की मांग की गई, जिस पर माननीय मंत्री महोदय ने अवगत कराया की गोल्डन कार्ड को लागू किए जाने को लेकर आ रही धन की कमी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा 100 करोड रुपए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को कर्मियों के चिकित्सा हेतु उपलब्ध कराने का प्रस्ताव माननीय मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जा रहा है ।उनके द्वारा आस्वस्त किया गया की शीघ्र ही इस समस्या का भी समाधान कर लिया जाएगा,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न

Thu May 8 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अपना दल एस की मासिक* बैठक संपन्न अपना दल एस की मासिक बैठक जनपद कार्यालय रायबरेली में संपन्न हुई जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हम सब लोगों को सक्रिय सदस्यता शुरू कर देनी चाहिए पार्टी को नई ऊर्जा देने […]

You May Like

advertisement