
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला बरेली मे रामपुर गार्डन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक मंडलीय प्रेसवार्ता हुई जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
उन्होंने नीट सहित देश की अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा सरकार की विफलताओं पर कांग्रेस पार्टी का मजबूत पक्ष रखा ।
सम्मानित समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है आम जनमानस त्रस्त है। भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों पर लगातार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा जब देश की जनता ने 2014 में पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री चुना था तब मोदी जी ने एक ट्वीट किया था कि भारत जीत गया है अब अच्छे दिन आने वाले हैं आज उन बातों को 12 साल से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन सिवाय अदानी ,मोदी जी और बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों के अलावा किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए हैं ।
जो पेट्रोल 65 था वह आज ₹100 हो गया ।
जो डीजल ₹55 था आज वह 96 रुपए लीटर हो गया ।
जो गैस का सिलेंडर 440 का था वह आज 1000 का हो गया ।
बेरोजगारी दर 2.4 से बढ़कर 5.1% तक पहुंच गई ।
किसानो की कर्ज माफी एक सपना बनकर रह गई है
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की 2018 से लेकर 2026 में लगातार नीट परीक्षा में गड़बड़ियां एवं पेपर लीक हुए हैं उसके बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं दे रहे हैं कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफा की मांग करती आ रही है नीट पेपर लीक से पैदा हुए मानसिक तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 12 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी जान गवा चुके हैं कांग्रेस पार्टी इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सरकार उत्प्रेरित हत्या मानती है उन्होंने कहा यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है की परीक्षा के प्रश्न पत्र छापने के बाद बिचौलियों के जरिए परीक्षा से पहले बड़ी संख्या में प्रश्न पत्र 25 हजार से लेकर 40 लाख रुपए तक बेचे जाते हैं यह हमारी महत्वपूर्ण परीक्षाओं पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था असफलता के चरम पर है छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एक नई शिक्षा व्यवस्था की नीव रखना चाहते हैं जिससे देश भर के छात्रों की आवास उसमें शामिल हो एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था हो जो युवाओं को बड़े सपने देखने का मौका दे ।
उपस्थित लोगों में पूर्व चेयरमैन इलियास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, जिला महासचिव सुरेश दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र सागर, इंजीनियर जीशान अफरीदी , डा एम एच खान , कमरूददीन सैफी , देवेंद्र श्रीवास्तव , मो यामीन , आजाद हुसैन आदि कांग्रेस जन उपस्थित है।


